Latest Posts

What is Wifi Calling

Wifi Calling :-

VoWifi Calling (Voice over Wi-Fi Calling) इसे ही Wifi Calling कहा जाता है। यह IEEE और WiFi Alliance द्वारा स्थापित मानकों की एक श्रृंखला पर Operate होता है। Wifi Calling तकनीक एक Smartphone से Calling या Text Message के Cellular Package को Transfer करती है ताकि उन्हें Wireless तरीके से Internet पर भेजा जा सके और फिर प्राप्तकर्ता को Receive होने से पहले Package को Cellular Network पर वापस भेज दिया जाता है। इसमें केवल Sender को एक Smartphone की आवश्यकता होती है, जो Wifi Calling को Support करता हो और Receiver एक Wireless, Cellular या Landline Connection पर Received कर सकता है। और यह Cellular Connection की तुलना में High Data Speed का उपयोग करने में भी सक्षम होता है। इसकी Range अपने स्थान से लगभग 150 फीट की सीमा में होती है।

Wifi Calling-TECHTOSNAP


How it Works :-

Wifi Calling करने के VoIP (Voice over Internet Protocol) तकनीक का Use किया जाता है। इसको Connection स्थापित करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होती है। Wifi Calling आपको Wireless Internet Connection का उपयोग करके Calling करने का मौका देता है। यह AT&T या Verizon जैसे Telecom Provider के माध्यम से नहीं जाता है। इसके अलावा Android और IOS Device ने अब VoIP Calling के लिए विश्वव्यापी मानकों (API) को एक तरह से स्वीकार कर लिया है। Whatsapp, Facebook और Skype जैसे Apps Call करने के लिए सभी VoIP तकनीक का उपयोग करते हैं। लेकिन जिन Devices में Wifi Calling को Support किया जा रहा है, अब उनमे हमेशा Cellular Network को खोजने की जरूरत नहीं है।



Benefits of Wifi Calling :-

कभी-कभी हमारा Phone कुछ स्थानों पर काम नहीं करता हैं, चाहे वह घर हो या कुछ अन्य Signal Blocking स्थान, वहा पर Wifi के माध्यम से Internet प्राप्त कर Wifi Calling को उपलब्ध कराया जा सकता हैं। यदि आपके पास Cellular Signal नहीं है तो Wifi Call करने की Ability काम में आती है। लेकिन केवल यही कारण नहीं है कि आप इसका उपयोग करना चाहते हैं। Wifi Calling में कुछ भी अतिरिक्त खर्च नहीं होता है। जैसे आप एक नियमित Cellular Call करते है, तो आपके नियमित Cellular Call पर जो भी Rates लागू होंगे, वह आपके Wifi Calling पर भी लागू होंगे।



Wifi Calling is Available :-

इसका मतलब यह है कि Wifi Calling in India, विदेशी यात्रियों के लिए एकदम सही है क्योंकि इससे Call करने के लिए आमतौर पर कोई Roaming या International शुल्क नहीं है। हालांकि, आपके International Calling Plan के आधार पर आपसे इसका शुल्क लिया जाएगा। यह फिलहाल Delhi NCR Circle में उपलब्ध है। Bharti Airtel पहले से ही अपने Wifi Calling सेवा की Testing कर रहा है, इसलिए यह उस समय तक की बात है, जब सेवा उक्त Circle में आधिकारिक हो जाती है।


Wifi Calling-TECHTOSNAP


Airtel ने Delhi NCR Circle में आधिकारिक तौर पर Wifi या VoWifi सेवा शुरू कर दी है। Airtel VoWifi अब एक Circle में शुरू हो गया है और जल्द ही इसे अन्य Circle में Launch किया जाएगा। Airtel VoWifi सेवा का नाम Airtel Wifi Calling है


How to use Wifi Calling :-

Android और Iphone जोकि Wifi Calling के Features को Support करते हैं, और कुछ Devices में यह देखने के लिए कि यह Supported है, उन Phone की Settings को देखें। Android Phone के लिए Setting में जाकर, Wifi Calling Option की तलाश करें। इसको Set करने के लिए Device Supported होनी चाहिए, उसके बाद अपनी Device में VoLTE और Wifi Calling की Settings को Enable करें। और यह Apple, OnePlus, Samsung और Xiaomi के 24 Smartphones में उपलब्ध होगा


Disadvantage :-

Cellular की तुलना में Wifi Calling का Connection कमजोर हो सकता है। यदि एक ही समय में बहुत से लोग इसका उपयोग कर रहे हैं तो इसकी Connectivity में समस्या हो सकती है। यह समस्या आमतौर पर Shopping Center या Stadium जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर हो सकती है। और ऐसी जगह पर Wifi के द्वारा Video Call करने में भी समस्या होगी। इस Condition में उनके पास एक मजबूत Cellular Connection होना जरुरी है, क्योंकि Cellular का Coverage शहरी क्षेत्रों में विश्वसनीय हैं, और वह पर्याप्त नहीं था, तो एक ऐसी Device जो लगातार Connect होने के लिए एक Network की खोज कर रही है जोकि आपकी Battery को खत्म कर सकती है। WiFi Calling में यह बस एक Network से जुड़ता है, और तब-तक जुड़ा रहता है, जब-तक आप इसे Disconnected नहीं कर देते है।


2 comments:

Thanks..