Latest Posts

How to make Bootable Pendrive

Bootable Pendrive :-

Bootable Pendrive से तात्पर्य है, Windows Vista, Windows 7, Windows 8 और Windows 10 को Install करने के लिए Pendrive को Bootable बनाने की आवश्यकता है इस प्रक्रिया के लिए आपको Minimum 8 GB की एक Pendrive और Windows USB/DVD Tool नामक एक Software की आवश्यकता होगी।


Bootable Pendrive-TECHTOSNAP



Windows USB/DVD Tools :-

जब आपको अपने PC को Pendrive के द्वारा Windows को Boot कराना होता है उस समय आपको Boot करने योग्य Pendrive की आवश्यकता होती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि Pendrive बहुत आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं और आजकल सभी के पास उपलब्ध है। Boot करने योग्य Pendrive बनाने के लिए प्रत्येक उपयोगकर्ता के अपने-अपने तरीके है। Boot करने योग्य Pendrive बनाने के लिए Windows USB/DVD Tools भी एक बहुत ही सरल Tool है। जिसे आप यहां से Download कर सकते हैं। इसके साथ ही एक ISO File की आवश्यकता होती है। यह कई Files का Collection होता है, इसको Windows या Driver बनाने के लिए अधिकतर Use किया जाता है

Bootable Pendrive-TECHTOSNAP



How to create Bootable Pendrive :-

Windows 10 को Boot करने के लिए Pendrive को अपने PC से Connect करें, और फिर Open होने के बाद Right Click कर Format पर Click करें, उसके बाद FAT32 File System चुनें, जोकि BIOS-Based या UEFI-Based हो, जो PC को Startup करने में सक्षम हो। फिर Format करें, उसके बाद अपने Desktop पर बने Windows USB/DVD Tool के Icon की सहायता से इसे Open करें, और Browse पर Click करें। खुलने वाली Window में उस Folder पर Navigate करें, जहां आपने Windows ISO File को रखा है, इसे Select करें और फिर Next के बाद USB drive पर Click करें। Drive को Select करने के बाद being copying पर Click करें तब Pendrive, Format होगी, फिर इसके बाद Pendrive की Bootable बनने की Process चालू हो जाएगी और कुछ मिनटों में यह Complete हो जाएगी।
Pendrive को एक नए PC (जिसमे Windows को Install करना हो) से Connect करें और PC को  On करें, Computer के लिए Boot Device, Menu खोलने वाली Key Press करें  (Esc Button, F10 Button, F12 Button), Pendrive से PC को Boot करने वाले विकल्प को Select करें, और फिर Windows को Install करने के लिए निर्देशों का पालन करें।


Booting Process :-


Bootloader Option: यह Operating System को Load करने के लिए होता है, कभी-कभी आपको एक विशिष्ट Operating System की स्थापना करते समय, Bootloader को चयन करने का Option होता है।

grub4dos: यह एक Bootloader Package है, जिसे उपयोगकर्ताओं को Single System पर स्थापित कई Operating System के बीच चयन करने की अनुमति देने के लिए Design किया गया है।

syslinux: यह एक हल्का Bootloader Package है जिसे उपयोगकर्ताओं को यह चुनने के लिए Design किया गया है, कि किस Operating System को स्थापित किया जाना है।

QEMU Emulator: यह एक Hardware Virtualization Tool है जो उपयोगकर्ता को किसी Drive की Booting Capabilities का परीक्षण करने में मदद करता है।



How to make Bootable Pendrive using CMD :-


सबसे पहले आप अपने Pendrive को Computer में Insert करें, फिर Search Box के द्वारा CMD को ​​खोजकर इस पर Right Click कर इसे Administrator पर Run करें।
  • अब एक Black Window Popup खुलने के बाद टाइप करें DISKPART ↵ उसके बाद आपको एक नई Black and White Window Popup दिखाई देगी, जो DISKPART की होगी
  • आपके Computer से जुड़े सभी Storage Devices को सूचीबद्ध करने के लिए टाइप करें list disk ↵ आपको Computer के Storage Device (आपकी Hard Disk सहित) की एक सूची दिखाई देगी, यहां अपनी Disk की संख्या को पहचानें।
  • आपको Drive पर Table Record और Data Clear करने की आवश्यकता है। इसके लिए टाइप करें clean ↵ 
  • अब आपको Drive के एक नए प्राथमिक विभाजन को फिर से बनाना होगा उसके लिए यह कमांड दर्ज करें, create partition primary ↵
  • आपने अभी एक नया प्राथमिक विभाजन बनाया है। अब आपको इसे चुनना होगा, ऐसा करने के लिए टाइप करें select partition 1 ↵ का चयन करें
  • आपको इसे सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए Visible बनाने के लिए अब इसे Format करना होगा, उसके टाइप करें format fs=ntfs quick ↵
  • यदि आपका Platform UEFI (यूनिफ़ाइड एक्स्टेंसिबल फ़र्मवेयर इंटरफ़ेस) का समर्थन करता है, तो पिछले चरण में NTFS को FAT32 से बदल दें।
  • फिर आखरी में टाइप करें active ↵ आपकी Pendrive Bootable बन चुकी है, अब आप Operating System को Install कर सकते है।



1 comment:

Thanks..